धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष के समापन की तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है और इसी दिन पूर्वजों की विदाई पृथ्वी से की जाती है। मान्यता है कि जिन पूर्वजों की मृत्यु की सही तिथि ज्ञात नहीं होती है उनका श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है।
यही नहीं अगर आप किसी वजह से पूर्वजों की तिथि वाले दिन उनका श्राद्ध करना भूल गए हैं, तो यह दिन उनके लिए श्राद्ध कर्म करने के लिए उपयुक्त होता है। हर साल आश्विन महीने की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है और यह शारदीय नवरात्र के आरंभ होने के एक दिन पहले मनाई जाती है।