धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात आती है लंकापति रावण की शक्तियों की तब उसे इतना शक्तिशाली माना जाता है कि वो प्रभु श्री राम के अलावा कभी किसी से नहीं हारा। वहीं रामायण के कुछ ऐसे रहस्य भी हैं जिनसे आज भी लोग अनजान हैं। वो रहस्य हैं उन महाबलियों के जिन्होंने रावण को राम जी से पहले पराजित किया था।
हममें से अधिकतर लोग यही जानते हैं कि लंकापति रावण को केवल भगवान श्रीराम ने ही पराजित किया था, लेकिन रामायण और अन्य पौराणिक कथाओं में रावण की कई ऐसी पराजयों का वर्णन मिलता है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।