धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भोजन करने के कुछ प्रमुख नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी होता है। ऐसे ही नियमों में से एक है भोजन से पहले थाली के चारों और पानी का आचमन करना।
भोजन से पहले जल से चारों ओर आचमन करने को इसलिए जरूरी माना जाता है क्योंकि इसे शरीर के सभी तत्वों को मजबूत करने के एक माध्यम माना जाता है।
आचमन का अर्थ है कि आप भोजन शुरू करने से पहले अपनी हथेली पर जल लेकर भोजन की थाली के चारों ओर घुमाते हुए आस-पास छिड़कें। इसके बाद ईश्वर को भोग लगाकर ही उस भोजन को ग्रहण करें। ऐसा करने से उस भोजन में ईश्वरीय कृपा होती है और उस भोजन का महत्व बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके महत्व के बारे में।