धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या (Sarvapitru Amavasya 2026) और महालय अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों की विदाई होती है। सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि याद नहीं होती या फिर किसी कारण से पितृ पक्ष में हम उनका श्राद्ध नहीं कर पाते हैं।