आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, आज यानी 04 अक्टूबर को मातृ नवमी मनाई जा रही है। पितृ पक्ष में इस दिन मृतक माता, दादी, नानी, बहन और अन्य महिला का श्राद्ध करने का विधान है। साथ ही आज जितिया व्रत का पारण भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से संतान को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और तरक्की के योग बनते हैं।