धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष में मातृ नवमी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन खास तौर पर परिवार की दिवंगत माताओं, मातामहियों और अन्य महिला पूर्वजों के श्राद्ध और तर्पण के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पितरों का स्मरण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मातृ नवमी के दिन लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मिक शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान जैसे कर्म करते हैं। जिन परिवारों में किसी महिला पूर्वज की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती, वहां भी परंपरा के अनुसार मातृ नवमी पर उनका श्राद्ध किया जाता है।