धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली देखकर जीवन से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। खासतौर पर अगर आप जीवन में सुख-सुविधाओं से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं, तो अंगूठे के नीचे और कलाई के ऊपर हथेली का जो उभरा हुआ हिस्सा होता है, उसे देखें। इस हिस्‍से को शुक्र पर्वत कहा जाता है। शुक्र पर्वत को प्रेम, आकर्षण, भौतिक सुख, सुंदरता और विलासिता से जोड़ा जाता है।