धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जितिया व्रत (jitiya vrat 2026) का विशेष महत्व है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। महिलाएं यह व्रत अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। इस अवसर पर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना करने का विधान है।