आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 2 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार हिंदू पंचांग के हिसाब आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक है और इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। पितृ पक्ष का आज सातवां दिन यानी सप्तमी तिथि है।
आज सूर्य कन्या राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्र देव वृषभ राशि में दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आज पूजा-पाठ के लिए अभिजीत और अमृत काल दोनों तरह के मुहूर्त मौजूद हैं। वहीं सुबह 10 बजकर 41 मिनट से राहुकाल शुरू हो जाएगा।