धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मां की ममता और अटूट आस्था का पर्व जितिया (जीवित्पुत्रिका) हर साल बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में देखने को मिलता है। तीन दिनों तक चलने वाला यह अनुष्ठान अपने कठोर नियमों और करीब 24 घंटे से अधिक के निर्जला उपवास के कारण बेहद खास माना जाता है।