धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत अगर सकारात्मक सोच और अच्छे विचारों के साथ की जाए, तो पूरा दिन बेहतर महसूस हो सकता है। हिंदू धार्मिक मान्‍यताओं में सुबह का समय प्रार्थना, मंत्र जाप और ध्यान के लिए विशेष माना गया है। ऐसी ही एक मान्यता 'सूर्य प्रभा समृद्धि' इन तीन शब्दों से जुड़ी है।
मान्यता है कि सुबह उठते ही इन शब्दों का श्रद्धा के साथ स्मरण करने से मन में सकारात्मकता और उत्साह बढ़ता है। इन तीनों शब्दों का संबंध प्रकाश, ऊर्जा और खुशहाली से जोड़ा जाता है। चलिए इस मंत्र के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।