धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने भी कभी ऐसा सपना देखा है कि आप कहीं जा रहे हैं लेकिन अचानक से आपको रास्ता याद नहीं रहता है? चाहे वह घर का रास्ता हो या किसी भी स्थान का, ऐसे सपने कई बार व्यक्ति को बेचैन करने के साथ असमंजस में डाल देते हैं। सपना टूटने के बाद हमारे मन में यही सवाल आता है कि, आखिर इसका क्या मतलब हो सकता है?
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में रास्ता भूल जाना उन सपनों में से एक है, जो सीधे तौर पर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, जीवन की दशा और मन में चलने वाली उलझनों से संबंध रखता है। यह सपना व्यक्ति को अक्सर तभी दिखाई देते है, जब व्यक्ति कुछ जरूरी फैसला, रिश्ते, करियर या अपने भविष्य को लेकर काफी कंफ्यूज रहता है।