धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत काल से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिनसे लोग आज भी अनजान हैं। महाभारत युद्ध के लिए सिर्फ इतना जान लेना ही काफी नहीं है कि यह कौरवों और पांडवों के बीच लड़ा गया, बल्कि यह अपनी कई गाथाओं की वजह से एक ऐतिहासिक युद्ध बना।
इस युद्ध से जुड़ी कई ऐसी धार्मिक और आध्यात्मिक कथाएं हैं जिनका रहस्य आज भी दुनिया को सोचने पर मजबूर करता है। ऐसा ही एक प्रसंग है हनुमान जी की कुरुक्षेत्र के मैदान में उपस्थिति का। इसका रहस्य आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।