धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की रेखाओं को देखकर यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपकी किस्मत कितनी बलवान है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, पर्वतों और अलग-अलग शुभ चिह्नों को व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्र से जोड़ा जाता है। हथेली पर कुछ विशेष रेखाएं और निशान भी होते हैं, जो सीधा इशारा करते हैं कि व्यक्ति के जीवन में राजयोग है या नहीं। व्यक्ति को जीवन में ऊंचा पद, धन, प्रसिद्धि और सम्मान मिलने के योग भी इन रेखाओं को देखकर पता चल सकते हैं।