धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बिहार, उत्तर-प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल की हिंदू महिलाओं के लिए जितिया 2026 का व्रत बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
जितिया (Jitiya Vrat 2026) को 'जिउतिया' और 'जीवित्पुत्रिका' व्रत के नाम से जाना जाता है। जितिया का व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। अगर जो भी महिलाएं अपने संतान की मंगल कामना के उद्देश्य से पहली बार जितिया का व्रत रखने जा रही हैं, उन्हें कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।