धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 26 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरूआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस अवधि का बहुत गहरा महत्व है। इसका समापन 'सर्वपितृ अमावस्या' के दिन होता है। इस बार 10 अक्तूबर 2026 को अमावस्या के साथ यह 15 दिनों का समय समाप्त हो जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन हम उन सभी पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं जिनकी मृत्यु की सही तिथि हमें याद नहीं है या किसी कारणवश छूट गई है।