धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अन्न को मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि, जिस घर में अन्न का सम्मान होता है, वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि, खाना खाने के बाद हाथ उसी थाली में धोते हैं।
ऐसा करने से बचे हुए अन्न के कण पानी में बह जाते हैं। हिंदू शास्त्रों में इसे अन्न का अपमान करना बताया गया है, जिससे घर में दरिद्रता और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।