आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन ज्योतिषीय और धार्मिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 31 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है और चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में विराजमान है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस पंचांग में आपको तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और शुभ-अशुभ मुहूर्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर 2026 का पंचांग क्यों हैं खास?