धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में न जाने कितने ऐसे प्रसंग हैं जिससे लोग आज भी अनजान हैं। ऐसे ही जब भगवान श्रीराम और माता सीता की बात आती है तो उनसे जुड़ी कई गाथाएं हैं। सीता स्वयंवर से लेकर, वनवास की कहानी। अशोक वाटिका में माता सीता का जीवन और युद्ध समाप्ति के बाद उनकी अग्नि परीक्षा।
ऐसी कई कथाएं  माता सीता की महिमा को उजागर करती हैं और प्रभु श्री राम की गाथा बताती हैं। एक ऐसी ही प्रसंग आता है माता सीता और प्रभु श्री राम की पहली मुलाकात का। आमतौर पर लोगों के मन में सीता स्वयंवर का दृश्य आता है और मन में यही विचार आता है कि वो दोनों पहली बार स्वयंवर में ही मिले थे।