धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है, इसलिए इस दौरान पितरों का सम्मान करना बेहद जरूरी माना गया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों की फोटो लगाकर उन्हें याद करने के साथ तर्पण और पिंडदान की क्रिया करते हैं। ऐसा करना पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। लेकिन अधिकतर हिंदू घरों में जब पूर्वजों की तस्वीर लगाई जाती है, तो उसके सामने क्या रखना चाहिए और क्या नहीं इसे लेकर कई लोग गलती कर बैठते हैं।