धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम में नारियल का इस्तेमाल होता है। यही नहीं नारियल से ही किसी भी पूजा की पूर्णता मानी जाती है। इसी वजह से किसी भी शुभ काम की शुरुआत में या इसकी पूर्णता पर नारियल जरूर तोड़ा जाता है।
जब शारदीय नवरात्र में कलश पर नारियल रखने की बात आती है, तो इसे भी एक जरूरी अनुष्ठान माना जाता है और इसके बिना कलश स्थापना को भी पूर्ण नहीं माना जाता है।