धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय परिवारों में नई गाड़ी खरीदना जीवन का सबसे अहम फैसला माना जाता है। इसलिए कई लोग नए वाहन को खरीदते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं। हिंदू परिवारों में माना जाता है कि किसी भी नई चीज की खरीदारी करने से पहले मुहूर्त देखना बेहद जरूरी है।
साल 2026 में अक्तूबर महीने की शुरुआत पितृ पक्ष से हो रही है, जिस वजह से कई लोग वाहन खरीदने की तिथि को लेकर कन्फ्यूज हैं, क्योंकि पितृ पक्ष में शुभ काम या कोई नई वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से अक्तूबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ रहेगा?