धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि का काफी महत्व है। प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के मौके पर प्रदोष व्रत (October 2026 Pradosh Vrat) रखा जाता है। मुख्य रूप से यह दिन भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए समर्पित है।
प्रदोष व्रत को लेकर धार्मिक मान्यता यह भी है कि, इस दिन व्रत रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से अश्विन का महीना शुरू हो गया है और शिव भक्त प्रदोष व्रत का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल अक्टूबर महीने में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत?