आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज बुधवार का दिन है और चंद्रमा की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा। दिन की शुरुआत मेष राशि में चंद्रमा के साथ होगी और दोपहर बाद चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सुबह भरणी नक्षत्र के बाद कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं और इसके देवता अग्निदेव माने गए हैं। आज वज्र योग रहेगा, जबकि दिन के कुछ समय में राहुकाल, गुलिकाल और यमगण्ड भी रहेगा। ऐसे में शुभ कार्यों की योजना बनाते समय इन समयों का ध्यान रखना उपयोगी रहेगा। इस पंचांग में आपको तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और शुभ-अशुभ मुहूर्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।