धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादीशुदा जिंदगी में प्रेम बनाए रखने के लिए पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। घर में शांति की शुरुआत ही समझदारी से होती है।
कई बार आपसी मनमुटाव का कारण ही पति-पत्नी के बीच विश्वास की कमी का होना होता है। आचार्य विदुर अपनी नीति में बताते हैं कि परिवारों में अक्सर झगड़े क्यों होते हैं और किस तरह से पति-पत्नी का रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ सकता है। अगर आप इन बातों को समय से ध्यान दें और उस पर अमल करते हुए आपसी प्रेम बनाए रखें, तो आपसे में होने वाले तनाव को दूर किया जा सकता है।