धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वजों की पूजा, तर्पण, पिंडदान और उन्हें तृप्त करने का श्राद्ध पक्ष चल रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वी पर किसी न किसी रूप में आते हैं और पूरे एक पक्ष तक निवास करते हैं।
उन्हें तृप्त करने के लिए लोग जल का दान, पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध और अन्न का दान करते हैं। ऐसा करने से पूर्वज संतुष्ट होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जो भी लोग अच्छी-खासी उम्र पूरी करने के बाद शरीर का त्याग करते हैं, उनके लिए उनकी मृत्यु तिथि पर तर्पण और श्राद्ध कर्म जैसी परंपरा निभाई जाती है।