धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने कई बार हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं, जो यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि भविष्य में क्या होने वाला है। ऐसा ही एक सपना आपमें से कई लोगों को अक्सर दिखाई देता होगा जिसमें आप खुद को सीढ़ियां चढ़ते या उतरते हुए देखते होंगे।
ऐसे सपनों से आपकी अचानक आंख खुल जाती होगी और मन कई चिंताओं में डूब जाता होगा। सवप्नशास्त्र बताता है कि हर एक सपने का कोई न कोई मतलब होता है और यह आपके भविष्य में आपने वाली किसी बड़ी घटना का संकेत भी हो सकता है। ऐसा ही सपना है सीढ़ियों का।