धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं, पर्वतों और विभिन्न चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। इस शास्‍त्र में रेखाओं की बनावट और रेखाओं पर चिन्‍हों की उपस्थि‍ति के संकेत भी बताए गए हैं। जिनमें से कुछ बहुत ज्‍यादा शुभ माने गए हैं। ये रेखाएं और चिन्‍ह सभी के हाथों में एक जैसे नहीं होते हैं। ऐसे में शुभ रेखाओं और चिन्‍हों की बनावट के बारे में विस्‍तार से पढ़ें और जानें किसके क्‍या संकेत होते हैं।