धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat 2026) बेहद खास माना जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे भविष्य की कामना से व्रत करती हैं। इस साल जितिया का व्रत 03 अक्तूबर 2026, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।