धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जितिया जिसे 'जिउतिया' या 'जीवितपुत्रिका' के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पड़ोसी देश नेपाल में भी मनाया जाता है।
द्रिक पंचांग के हिसाब से हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सातवीं से नौवीं चंद्र तिथि मनाया जाने वाला यह तीन दिवसीय प्राचीन हिंदू त्योहार है। माताएं इस दिन अपने बच्चों की सलामती के लिए उपवास रखती हैं।