धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में बहुत ज्यादा मेहनत और काबिलियत के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं।
काफी हद तक इसके लिए आपके काम करने का तरीका जिम्मेदार हो सकता है। आपके वर्कप्लेस में लोगों का व्यवहार, आपके काम करने का गलत तरीका या फिर सफलता के लिए सही दिशा में प्रयास न करने के कारण ही बार-बार असफलता मिल सकती है।
यही नहीं कई बार ऑफिस में काम करने वाले लोगों की पॉलिटिक्स भी आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। अगर आप महाभारत काल के विद्वान विदुर की कुछ बातों को अपने वर्कप्लेस में लागू करेंगे, तो आपको आगे बढ़ने से कोई रोक ही नहीं सकता है।