धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी एक ऐसा अवसर होता है जिसका हर लड़के और लड़की को बेसब्री से इंतजार होता है। यह एक ऐसा पल होता है जब दो लोगों नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मेल होता है।
सभी चाहते हैं कि दूल्हे और दुल्हन के भविष्य में शादी से जुड़ी कोई समस्या न आए और दोनों हमेशा वैवाहिक जीवन में सुखी रहें। इसी वजह से शादी के लिए हमेशा शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जाता है।