Religion
क्या बेटे की गैर मौजूदगी में दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध? गरुड़ पुराण में लिखे इस रहस्य को समझें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जिस तरह से अंतिम संस्कार के कुछ नियम बताए गए हैं, उसी तरह पिंड दान और श्राद्ध से जुड़ी कई बातें भी हैं जिनके बारे में गरुड़ पुराण में विस्तार से उल्लेख मिलता है। पितृ पक्ष की अवधि में
लेखक Samvida Tiwari18K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जिस तरह से अंतिम संस्कार के कुछ नियम बताए गए हैं, उसी तरह पिंड दान और श्राद्ध से जुड़ी कई बातें भी हैं जिनके बारे में गरुड़ पुराण में विस्तार से उल्लेख मिलता है। पितृ पक्ष की अवधि में हर पूर्वज का उनकी मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म किया जाता है।
इस दौरान पूर्वजों के लिए तर्पण और दान करने का विधान भी है। गरुड़ पुराण में इन नियमों के बारे में विस्तार से लिखा है, जिसमें यह बताया गया है कि पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और पिंडदान घर का बड़ा बेटा करता है। यहीं कई बार मन में एक सवाल यह भी आता है कि क्या पुत्र की गैरमौजूदगी में बेटी या दामाद को श्राद्ध कर्म करने का अधिकार है?



