आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज मंगलवार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके अलावा आज अपराह्न काल में पितृ पक्ष का तृतीया श्राद्ध भी किया जाएगा। आज चंद्र देव मेष राशि में स्थित हैं, जबकि सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं।
आज महाभरणी श्राद्ध के साथ विघ्नराज संकष्टी भी है। अमान्त हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि (पूर्णिमान्त अश्विन मास) को विघ्नराज संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विघ्नराज की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।