धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के कई व्रत त्योहारों की तरह एक व्रत है जीवित्पुत्रिका व्रत, जिसे जितिया या जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत हर साल आश्विन महीने में पड़ता है और इसे संतान की दीर्घायु की कामना में रखा जाता है।
इस व्रत को तीन दिन तक माताएं करती हैं और भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। इस व्रत से जुड़ी कई परंपराओं में से एक है जितिया धागा धारण करना। इस व्रत को पूर्ण तब माना जाता है जब व्रती माताएं पूजा करने के बाद इस धागे को अपने हाथ में धारण करती हैं।