धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के किसी भी अनुष्ठान में से ब्राह्मण भोज कराना जरूरी माना जाता है। मुख्य रूप से पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म तभी पूर्ण माना जाता है जब श्राद्ध की तिथि में ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है। यह एक ऐसी परंपरा है जिससे किसी भी अनुष्ठान की पूर्णता मानी जाती है।
ब्रह्मण भोज के माध्यम से भोजन पूर्वजों तक जाता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। मान्यता है कि जब कोई संतुष्ट ब्राह्मण पूरी श्रद्धा और सही रीति-रिवाज़ों के साथ परोसा गया भोजन ग्रहण करता है, तो कहीं भी मौजूद पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति होती है।