Religion
जितिया व्रत के दिन बच्चों से करवाएं ये 3 शुभ काम, मिलेगा सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत अन्य हिंदू व्रत और त्योहारों की तरह बहुत खास माना जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की सुख समृद्धि और अच्छे भविष्य की कामना में व्रत करती हैं और इस दिन राजा जीमूतवाहन
लेखक Samvida Tiwari25K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत अन्य हिंदू व्रत और त्योहारों की तरह बहुत खास माना जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की सुख समृद्धि और अच्छे भविष्य की कामना में व्रत करती हैं और इस दिन राजा जीमूतवाहन की पूजा का विधान है। इस साल यह पर्व 03 अक्टूबर को रखा जाएगा।
इस व्रत को करने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसमें माताएं निर्जला व्रत करते हुए पूजा करती हैं और बच्चों की कुशलता की कामना करती हैं। यह पर्व एक या दो नहीं बल्कि तीन दिनों तक चलता है। इसके पहले दिन नहाय खाय की रस्म होती है जिसमें माताएं पवित्र नदी में या गंगाजल से स्नान करती हैं और फिर शुद्ध शाकाहारी भोजन से व्रत की शुरुआत करती हैं।



