Religion
पितृ पक्ष में महाभरणी श्राद्ध क्यों है खास? गयाजी जितना फल और यमराज से जुड़ा है अनोखा रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 26 सितंबर 2026, शनिवार से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) की शुरुआत हो चुकी है, जो 10 अक्तूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में पितरों को समर्पित यह पखवाड़ा अत्यंत खास
लेखक Ankur Agnihotri13K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 26 सितंबर 2026, शनिवार से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) की शुरुआत हो चुकी है, जो 10 अक्तूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में पितरों को समर्पित यह पखवाड़ा अत्यंत खास और धार्मिक अनुष्ठान के लिए जरूरी माना जाता है।
29 सितंबर 2026, मंगलवार को श्राद्ध पक्ष का तीसरा दिन यानी 'महाभरणी श्राद्ध' है। महाभरणी श्राद्ध या (Maha Bharani Shraddha 2026) भरणी श्राद्ध महालया पितृ पक्ष के दौरान उन दिवंगत आत्माओं को समर्पित होता है, जिनकी मृत्यु भरणी नक्षत्र के दौरान हुई हो। महाभरणी श्राद्ध इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि भरणी नक्षत्र के स्वामी खुद भगवान यम हैं।



