धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय कई लोग भोजन करते समय फोन का प्रयोग करते हैं। भोजन के अलावा ट्रेवल करते समय या फिर अन्य कोई काम करते समय भी फोन चलाते हैं। भोजन के दौरान फोन पर वेब सीरीज या सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करना आज के समय में युवाओं और बच्चों का रूटीन बन गया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाना खाते समय फोन चलाना सही है या गलत?