धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बहुत मत्वपूर्ण होता है और ये सोलह दिन पूरी तरह से पूर्वजों को समर्पित होते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में पितर हमारे आस-पास किसी न किसी रूप में मौजूद होते हैं और हम जो भी भोजन और जल उनके नाम से अर्पित करते हैं वो सीधे उनके पास पहुंचता है।
इसी वजह से इन दिनों में तर्पण करने के साथ पंचबलि भोग भी निकाला जाता है। इसी वजह से श्राद्ध की अवधि के दौरान पूर्वजों के लिए भोजन बनाना एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना होता है।