धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाने से सफलता के मार्ग खुलते हैं और समाज में मान-सम्मान मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। इसलिए आज के समय में भी चाणक्य नीति को प्रासंगिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
चाणक्य नीति में बताया गया है कि कुछ रिश्तेदार और मित्र ऐसे होते हैं, जिनका स्वभाव सांप के जहर से भी अधिक घातक होता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की संगति से जीवन में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि ऐसे खतरनाक रिश्तेदारों की पहचान कैसे करें।