धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद पूर्णिमा के अगले दिन से आश्विन माह का आरंभ होता है और इसी के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। यह अवधि पितरों को प्रसन्न करने के लिए अधिक शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा अर्पित जल व अन्न से तृप्त होते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 सितंबर से आश्विन माह की शुरुआत हुई है, जिसका समापन 26 अक्टूबर को होगा। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। यदि आप भी पितृ पक्ष और आश्विन माह में पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नियमों व उपायों का पालन अवश्य करें।