आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि (रविवार) को पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध किया जा रहा है। आज उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के साथ वृद्धि व ध्रुव योग बन रहे हैं। यह शुभ दिन मुख्य रूप से प्रतिपदा तिथि पर दिवंगत हुए परिजनों और नाना-नानी के तर्पण के लिए अधिक पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 27 September 2026) का समय समेत आदि जानकारी।