धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड का विशेष महत्व है। सुंदरकांड में भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी की विजय, शक्ति और बुद्धि का वर्णन किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
ऐसा माना जाता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही भूत-प्रेत और भय से छुटकारा मिलता है। इस पाठ को करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, तभी पाठ का पूर्ण फल प्राप्त होता है। क्या आप जानते हैं कि महिलाएं सुंदरकांड का पाठ कर सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।