आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 26 सितंबर 2026 दिन शनिवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जिसे भाद्रपद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज के दिन शनिवार और पूर्णिमा का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। इस पावन तिथि के साथ ही कल से पितृ पक्ष का आरंभ हो जाएगा। हिंदू धर्म में आज के दिन गंगा स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के लिए आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।