धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मोक्ष को जीवन का सबसे पहला लक्ष्य माना गया है। मान्यता है कि व्‍यक्ति अपने कर्मों के अनुसार जन्म और मृत्यु के चक्र से गुजरता रहता है। अच्छे कर्मों से पुण्य मिलता है और पाप कर्मों से कष्टों का सामना करना पड़ता है। गरुड़ पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि केवल सांसारिक सुख या स्वर्ग की प्राप्ति ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि आत्मा को जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करना ही सच्‍ची मुक्ति है।