Religion
पितृ पक्ष 2026: एक ही दिन चतुर्थी और पंचमी तिथि, 30 सितंबर को ऐसे करें अपने पूर्वजों का श्राद्ध
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर करने और उनकी आत्मिक शांति के लिए पितृ पक्ष का खास महत्व बताया गया है। इस साल पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर सर्वपितृ अमावस्या तक
लेखक Ankur Agnihotri29K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर करने और उनकी आत्मिक शांति के लिए पितृ पक्ष का खास महत्व बताया गया है। इस साल पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर सर्वपितृ अमावस्या तक रहने वाली है।
15 दिनों के श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण, दान-पुण्य और ब्राह्मण भोज समेत कई तरह के धार्मिक कार्य करेंगे। इस साल पितृ पक्ष के मौके पर खास संयोग बन रहा है, जिसके चलते चौथा और पांचवां श्राद्ध एक ही दिन यानी 30 सितंबर 2026, को रखा जाएगा।



