Religion
पितृ पक्ष 2026: इस साल 16 की जगह 15 दिन होंगे श्राद्ध, तिथियों के इस खेल के पीछे छिपा है बड़ा धार्मिक कारण
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष पर्व माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। आमतौर पर पितृ पक्ष की अवधि
लेखक Anuradha Gupta12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष पर्व माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। आमतौर पर पितृ पक्ष की अवधि 16 दिनों की मानी जाती है। हालांकि, पंचांग की गणना के अनुसार कुछ वर्षों में तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण इसकी अवधि 15 दिन या फिर इससे ज्यादा भी हो सकती है। वर्ष 2026 में 26 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं और इस बार 15 दिन ही श्राद्ध मनाए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक महत्व क्या है।



