धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति की तरह ही विदुर नीति भी भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रमुख नीतिशास्त्र है, जिसमें लोक-परलोक में कल्याण करने वाली बहुत-सी बातें कही गई हैं। विदुर नीति में व्यवहार, नीति, सदाचार, धर्म, न्याय, सत्य, अहिंसा आदि सभी कुछ आ जाता है। विदुर नीति में महात्मा विदुर ने व्यक्ति की सफलता और असफलता से जुड़ी कई चीजों के बारे में बात की हैं।
विदुर नीति के मुताबिक, इंसान की अपनी ही कुछ आदतें उसे जीवन में तरक्की नहीं करने देती हैं। अगर वक्त रहते इन आदतों में सुधार न किए जाए तो व्यक्ति जीवन भर संघर्ष करते ही रह जाता है। आइए जानते हैं उन खतरनाक आदतों के बारे में जो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने नहीं देती है।