धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष की अवधि को पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से पूर्वज तृप्त होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, पितृ पक्ष की अवधि के दौरान सपने में पितरों को देखने से कई शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि पितृ पक्ष में पूर्वजों का सपने में आना किस बात की ओर इशारा करता है।